Dua kijiye GAZAL

हो सके तो ये हम पर अता कीजिए।
आप हक में हमारे दुआ कीजिए।

मिलके मुझसे गले ए मेरे हमनशी।
ईद को मेरी और खुशनुमा कीजिए।

चांद से रुख से अपने हटाकर रिदा।
आप सारे जहां में ज़िया कीजिए।

संग रहना है जिस्म ओ में जब तक है जां।
अाइए मिलके एहदे वफा कीजिए।

वरगलाए में सखियों के आकर के आप।
अपने लहजे को तलवार ना कीजिए।

आप फरिक़ तिलावत से है इश्क़ की।
चलिए अब इश्क़ का तर्जुमा कीजिए।

आपसे इल्तेजा है मेरे सामने।
बेवफ़ा ओ का ना तजकिरा कीजिए।

सीन मैसेज को करके खुदारा मेरे।
जल्द रिप्लाए मेरा किया कीजिए।

हीजर हमसे करो तो है एक इल्तेजा।
हम को इंस्टा पे अनफॉलो ना कीजिए।

आप है हुस्न कि मलिका आप पर।
वाजिब है आप बोसा दिया कीजिए।

जी कहो वो कहो या कहो आप फिर।
नाम लेकिन ना मेरा लिया कीजिए।

गुफ्तगू हम करेंगे ज़रूर आप से।
चूर आप अपनी पहले अना कीजिए।

ज़िन्दगी बेश कीमत है तोहफा शजर।
बे वजह इश्क़ में ना फना कीजिए।

Comments